दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा: How to Apply Online
हरियाणा राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण के अंतर्गत स्थानीय महिलाओ के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लॉन्च की है। इस Lado Lakshmi Yojana के माध्यम से प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह २१०० रुपए जमा किए जाएंगे।
हरियाणा में रहनेवाली अविवाहित, विवाहित एवं विधवा महिलाए इस योजना का लाभ ले सकती है। यदि आप एक हरियाणा निवासी महिला है तो आपको लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकता है। यहाँ पर मै आपको हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताउंगा।
लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता
हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आप नीचे दर्शायी गई पात्रता में फिट होने चाहिए।
- आवेदक महिला हो
- आवेदक की उम्र २३ साल या अधिक हो
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय १ लाख से कम होनी चाहिए
- आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना चाहिए
- आवेदक महिला का अपना खुद का सक्रीय बैंक खाता हो
- यदि आवेदक महिला इसी राज्य से है तो वह महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो और कम-से-कम १५ साल से हरियाणा में रह रही हो
- यदि आवेदक महिला दूसरे राज्य से है और हरियाणा के पुरुष से विवाह करके हरियाणा में रह रही है तो उसका पति कम-से-कम १५ साल से हरियाणा में रह रहा हो
एक परिवार में एक से अधिक महिलाए इस Lado Laxmi Yojana का लाभ ले सकती है यदि वे उपर दर्शायी गई पात्रता में सम्मिलित होती हो।
जनवरी २०२६: लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता में तीन नयी श्रेणियाँ
हरियाणा राज्य सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार बढ़ाने के लिए इसमें पात्रता के लिए तीन प्रकार की नयी श्रेणियों को जोड़ दिया है। इसके लिए २ जनवरी २०२६ को एक आधिकारिक सुचना ज़ारी की गई है जिसके अनुसार नीचे दर्शायी गयी तीन नयी श्रेणी की महिलाए भी अब लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता रखती है यदि उनके परिवार की वार्षिक आय १ लाख ८० हज़ार (१८०,०००) रुपए से कम है।
श्रेणी-१: ऐसी महिलाए जिनके बच्चे सरकारी स्कुल में पढ़ते है और दशवीं (१०) या बारवीं (१२) क्लास में ८० प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए है।
श्रेणी-२: ऐसी महिलाए जिनके बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा- 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं।
श्रेणी-३: ऐसी महिलाए जिन्होंने अपने पोषण ट्रैकर में कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त बच्चे को अथक प्रयास करके पोषित एवं स्वस्थ बनाकर ग्रीन ज़ोन में लाया हो।
उपरोक्त बताई तीन श्रेणी की महिलाए भी आवश्यक दस्तावेज़ के साथ लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ ले सकती है।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
यदि आप लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो आपके पास यहाँ बताए गए सभी दस्तावेज़ होने चाहिए, आवश्यक दस्तावेज़ की सूचि इस प्रकार है:
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- आवेदक के आधार से लिंक मोबाईल नंबर
- आवेदक के आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
- आवेदक का हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र
- परिवार पहचान पत्र (PPP/Family ID)
- परिवार का BPL राशन कार्ड
- परिवार का आय प्रमाणपत्र
- आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक का जन्म प्रमाणपत्र
- यदि आवेदक महिला अविवाहित है तो उसके परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर
- यदि आवेदक महिला विवाहित है तो उसके ससुराल के सभी सदस्यों के आधार नंबर
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करे
यदि आप लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र महिला है तो आपको इसके लिए आवेदन करना चाहिए। हरियाणा राज्य सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया है जिसका उपयोग करके आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
हरियाणा सरकार की सुचना के अनुसार दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन सिर्फ Lado Lakshmi Yojana Mobile App के माध्यम से स्वीकार होंगे। अन्य किसी भी तरह से आवेदन करने की कोई सुविधा या मान्यता नहीं है, हर आवेदक को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Apply Online
अब मै आपको Lado Lakshmi Yojana Haryana Apply Online की संपूर्ण प्रक्रिया बताने जा रहा हु जिसे आपको step-by-step अनुसरण करना चाहिए।

- अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर ओपन करे और Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana App डाउनलोड करे।
- लाडो लक्ष्मी योजना एप को ओपन करे और ऑनलाइन रजिस्टर करे।
- अपना १० अंको का मोबाइल नंबर दाखिल करे और OTP कोड डालकर वेरीफाई करे।
- अब पात्रता जाँचे पर क्लिक करके इस योजना के लिए अपनी पात्रता चेक करे।
- अब योजना के लिए आवेदन करे विकल्प पर क्लिक करे।
- अपना PPP/Family ID दाखिल करे और अपने सहित परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर दाखिल करे।
- अपने बैंक खाता और अन्य आवश्यक सभी जानकारी भरे और आवेदन फॉर्म को save/submit करे।
- अपना आधार कार्ड और सभी दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करे और आवेदन को सबमिट करे।
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर सेव करे और संभाल कर रखे।
आवेदन सबमिट करने के १५ दिन बाद आपको एक SMS नोटिफिकेशन आएगा जिसमे आपके आवेदन को स्वीकार होने की पुष्टि और आपका बेनेफिशरी आईडी लिखा होगा। यदि आपका आवेदन अस्वीकार (Reject) हुआ है तो आपको इसका कारण जानकर उसमे सुधार करके पुनः आवेदन करना चाहिए।
आपका आवेदन मंज़ूर होने के बाद आपको हर महीने लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत २१०० रुपए प्राप्त होंगे जो सीधा आपके बैंक खाते में जमा होंगे।
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे मिलेगा
हरियाणा सरकार की तरफ से प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत २१०० रुपए जमा किए जाएंगे। इस योजना का सीधा फायदा लाभार्थी महिला को दिया जाता है, इसी लिए आवेदक महिला का अपना बैंक खाता होना आवश्यक है।
हरियाणा राज्य सरकार ने नवम्बर २०२५ में लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त लाभार्थी महिलाओ के खाते में जमा की और दिसंबर २०२५ में दूसरी किश्त जमा की। यह दोनों किश्त २१०० रुपए की थी लेकिन अब इसमें एक बदलाव किया गया है।
जनवरी २०२६ की सुचना के अनुसार, अब से हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला के बैंक खाते में ११०० रुपए जमा किए जाएंगे और १००० रुपए की रिकरिंग डिपॉज़िट में जमा किए जाएंगे। इस रिकरिंग डिपॉज़िट में जमा होनेवाली धनराशि समय आने पर लाभार्थी महिलाओ को ब्याज के साथ दी जाएगी।
हरियाणा राज्य सरकार ने सभी महिलाओ के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को सुरक्षित एवं मज़बूत बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
हरियाणा सरकार की आधिकारिक सुचना के अनुसार दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते है। ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई वेबसाइट नहीं लेकिन लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक मोबाइल एप उपलब्ध है।
यदि आप लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसकी मोबाइल एप से ही आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की सुविधा है ही नही। इस बात को ध्यान में रखे और अनधिकृत जानकारी पर भरोसा ना करे।
लाडो लक्ष्मी योजना से होनेवाले लाभ/फायदे
हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना राज्य की बेटियों और महिलाओ को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बनाई है। चलिए हम इस योजना से होनेवाले मुख्य लाभ के बारे में जानते है।
- प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने २१०० रुपए आर्थिक सहाय मिलेगी।
- एक ही परिवार से एक से ज्यादा महिला लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- योजना की धनराशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा होगी।
- गरीबी रेखा के नीचे (BPL) परिवारों को नियमित आर्थिक सहायता से राहत मिलेगी।
- प्रत्येक महिला का पारिवारिक और सामाजिक स्तर ऊपर उठेगा।
- पुरे राज्य में महिला सशक्तिकरण होगा जिससे महिला शिक्षा और महिला स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लाडो लक्ष्मी योजना लिस्ट कहा देखे?

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना लिस्ट (लाभार्थी की सूचि) देखने ने लिए आपको सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के पेंशन पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर आप अपना जिल्ला, क्षेत्र, गाँव/वार्ड/सेक्टर सेलेक्ट करके लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थी की लिस्ट देख सकते है और अपना नाम इसमें खोज सकते है।
सारांश
हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के हेतु से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लॉन्च की है। इस समय हज़ारो महिलाए इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है और अभी भी इसके नए आवेदन की सुविधा सक्रीय रूप से चल रही है। यदि आपने अभी तक आवेदन नही किया है तो आज ही लाडो लक्ष्मी योजना की मोबाइल एप से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करे।
ऊपर Lado Lakshmi Yojana Haryana (लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा) के बारे में मैने पूरी जानकारी बताई है, यदि आपको अभी भी कोई संदेह है तो आप अपना प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़े सवाल-जवाब
लाडो लक्ष्मी योजना कब लॉन्च हुई?
हरियाणा राज्य में आधिकारिक रूप से लाडो लक्ष्मी योजना सितंबर २०२५ में लॉन्च हुई।
लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ हेतु वय मर्यादा क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ हेतु वय मर्यादा २३ वर्ष से ऊपर होना जरुरी है, हालाँकि ऊपरी वय मर्यादा की कोई निश्चित सीमा नही है।
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा?
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ हर उस महिला को मिलेगा जिसके परिवार की वार्षिक आय १ लाख से कम है।
लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन हेतु किस कार्यालय जाना है?
लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन हेतु कोई कार्यालय नही जाना है, आप घर बैठे लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल एप से आवेदन कर सकते है।
